• Home
  • >
  • धूमधाम से मनाई भगवान कृष्ण की छठी
  • Label

धूमधाम से मनाई भगवान कृष्ण की छठी

CityWeb News
Friday, 30 August 2019 04:39 PM
Views 525

Share this on your social media network

जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। राधा विहार स्थिति प्राचीन भैरव काली मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य श्रंगार किया गया। इसके बाद भिन्न-भिन्न प्रकार के 56 भोग अर्पण किये गये। कार्यक्रम के दौरान कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जन्माष्टमी के छह दिन बाद भगवान कृष्ण की छठी मनाई जाती है। भगवान कृष्ण की छठी मनाना व ऐसे उत्सवों में भाग लेना सौभाग्य की बात है। मंदिर प्रांगण में बाल लीलाओं की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। बाल लीलाओं को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये और झूमने लगे। कार्यक्रम में भक्तो ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन एवं नाम का गुणगान करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web