सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जनपद में लगातार पारा गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है। शीतलहर व कड़ाके की ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। लगातार चार दिनों से धूप के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुर रहे हैं। दिनभर आसमान पर कोहरा बना रहा। दिन व रात में लगातार पारा गिर रहा है। कड़ाके की ठंड से बाजार भी ठंडे पड़े हुए हैं। पूरे दिन लोग कपड़ों से पैक नजर आ रहे हैं। घरों में दुबके लोग भी ठंड से परेशान रहे। ठंड से बचने के लिए अलावा का इंतजाम किया जा रहा है। अत्यधिक ठंड लोगों की तबीयत खराब कर रही है। बच्चे व बुजुर्ग इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।