एसएल कश्यप।
सहारनपुर। थाना नानौता क्षेत्र में छछरौली गांव के रजवाहे से महिला का शव बरामद हुआ है। गांव छछरौली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव के रजवाहे मे पानी में एक महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पानी से बाहर निकला। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसने लाल रंग का सूट पहना हुआ है। उधर ग्रामीण मे चर्चा है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। साथ ही पुलिस यह भी मान रही है कि शव पीछे से बहकर आया है। मृतका के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।