सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में बालिका सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करियर काउंसलिंग सैल के माध्यम से कराये गये कार्यक्रम में विंग चुंग कुंग फुं ग्रैंड मास्टर राजेश आर्य व कराटे कोच निशांत गुप्ता ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिये। विभिन्न परिस्थतियों में बचने के तरीके बताये गये। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रयोगात्मक तरीके से सुरक्षा के उपाये बताये। वरूण सिंह ने कथाओं के माध्यम से छात्राओं को निडर होने का प्रण कराया। जिला प्रोबेशन कार्यालय से आये रामकमल एवं अभिषेक कुमार ने विभिन्न हैल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना व बाल सम्मान कोष के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डा. ममता सिंघल ने किया। इस अवसर पर अभिषेक, डा. इन्दू शर्मा, डा. योगिता, डा. शैली, मिस ऋचा गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्राचार्य वकुल बंसल का विशेष सहयोग रहा।