एसएल कश्यप।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती संघ की ओर से गाजियाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए जिला कुश्ती टीम का चयन 11 सितम्बर को किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डा. अशोक गुप्ता ने बताया कि 23 वर्ष से कम आयु की गाजियाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के चयन के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 11 सितम्बर की सुबह 10 बजे सम्बंधित कागजातों सहित डा. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित होकर वरिष्ठ पहलवान खिलाड़ी आदेश कुमार व प्रदीप से सम्पर्क कर चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। खिलाड़ी की आयु 01 जनवरी 1996 से 31 दिसम्बर 2000 के माध्य होनी चाहिए। चयन प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्ग के लिए होगी। फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के लिए भी चयन किया