• Home
  • >
  • छात्रा और महिला की चोटी कटी
  • Label

छात्रा और महिला की चोटी कटी

CityWeb News
Saturday, 05 August 2017 12:01 PM
Views 2045

Share this on your social media network

ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में एक छात्र और मंडपा गांव में एक महिला की सोते समय चोटी कटने की घटना सामने आई है। घटना के बाद से दोनों पीड़िताएं सदमे में हैं। छात्रा को दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीण इलाके में महिलाओं की चोटी कटने की दो दिन में पांच घटनाएं सामने आई हैं। बिसाहडा गांव की रहने वाली एक छात्रा बीएससी की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार रात को वह अपनी बुआ और छोटी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। सवेरे के समय छात्रा की मां कमरे में झाड़ू लगा रही थी। महिला ने देखा कि कमरे में चोटी कटी पड़ी थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग जाग गए। पता चला कि नेहा की चोटी काटी गई है। कमरे के फर्श पर क्रॉस का चिह्न भी बना था। इसके बाद छात्रा बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परिजनों ने उसे कस्बे के नवीन अस्पताल में भर्ती करवाया है। चोटी कटने से छात्रा सदमे में है। जारचा कोतवाली के प्रभारी शलैंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोटी कटने की सूचना मिलने पर पुलिस बिसाहड़ा पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।दनकौर के मंडपा गांव में महिला परिवार के साथ रहती है। महिला काफी दिनों से बीमार है। वह रात को अपने घर के बरामदे में अकेली सो रही थी। परिजनों ने बताया कि रात को सोते समय अचानक उसकी चोटी कट गई। सुबह परिजनों ने उसे जगाया तो उसके बिस्तर पर कटे हुए बाल पड़े थे। महिला ने बताया कि रात को अचानक सिर पर किसी कीड़े की चलने का एहसास हुआ था। सुबह होने पर चोटी कटने के बारे में पता चला। परछाई पर भांजी लाठियांजेवर कस्बे के बाहर जंगल में बने एक मकान के आंगन में गुरुवार की रात अपनी दो पोतियों के साथ सो रही महिला का दावा है कि उसने चोटी काटने वाली महिला को देखा था। महिला व उसकी दो पोतियों की मांग में सिंदूर भर दिया और चोटी काटने का प्रयास किया। नींद खुलने पर महिला ने उसकी परछाई पर डंडे से वार किया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web