सहारनपुर। अवैध निर्माण पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। साविप्रा की टीम ने पुलिस बल के साथ रिलाॅयंस कम्पनी के टाॅवर सहित आधा दर्जन अवैध निर्माण को सील कर दिया। टीम द्वारा न्यू नंद वाटिका कालोनी में हरपाल सिंह के मकान के ऊपर तीन आऊट डोर स्माॅल टाॅवर को सील कर दिया। दिल्ली रोड स्थित न्यू रूप विहार में विजय सिंह व आर्शीवाद कालोनी में बालिस्टर चैहान द्वारा अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। गंगोह रोड पर मदरसे के सामने परवेज के 100 गज पर किया जा रहे निर्माण तथा बीएसएम इंटर काॅलेज में बनाये जा रहे चार कमरों को बिना स्वीकृति बनाये जाने पर सील कर दिया। इसके अलावा उत्तम विहार में राजेंद्र सैनी के मकान पर निर्माणाधीन टावर को सील कर दिया।