सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देशन में वांछितों की तलाश में की जा रही चेकिंग अभियान के तहत सरसावा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल है। रात्रि करीब साढे़ 12 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया तो वह फायर करते हुए फरार होने लगे। दो बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गये, तथा एक बाइक से फिसलकर गिर गया। पुलिस ने घायल अहसान पुत्र आकिल निवासी एकता कालोनी को गिरफ्तार किया। घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पकडे़ गये बदमाश के लम्बा चैड़ा अपराधिक इतिहास है।