सरसावा। सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार पी. के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी देहात विद्यासागर मिश्र के दिशा निर्देशन में सरसावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार को आज फिर सफलता हाथ लगी है। अभी कुछ दिन पहले सरसावा थाना क्षेत्र के मन्नत ढाबे के पास 4 लोगों ने एक ट्रक मालिक से 8000 की लूट कर ली थी। लूट के 13 घंटे बाद ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने 4 में से 2 अभियुक्तों को लूटे गए पैसों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी। फरार दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आज पुलिस को सफलता मिली और फरार दो अभियुक्तों में से एक अभियुक्त शेरखान पुत्र मौसम निवासी फतेहपुर,थाना फतेहपुर को पुलिस ने धर दबोचा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों जेल भेजा जा रहा है तथा बचे हुए अन्य एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।