सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। सरसावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान सरसावा पुलिस ने आरोपी सुखबीर पुत्र नकली, मोहित पुत्र बबली, मुनव्वर उर्फ सोनू व नजाकत पुत्र कालूराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 किलो डोडा पोस्ट चूर्ण बरामद किया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।