• Home
  • >
  • सरदार छड़ी के वंशजों ने निगम अधिकारियों पर लगाया उत्पीडन का आरोप
  • Label

सरदार छड़ी के वंशजों ने निगम अधिकारियों पर लगाया उत्पीडन का आरोप

CityWeb News
Tuesday, 03 September 2019 04:51 PM
Views 619

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सरदार छड़ी के वंशजों ने नगर निगम अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 10 दिन पूर्व ही नगर निगम द्वारा म्हाड़ी स्थल पर रखे गये गल्ले का विरोध जताया।
स्काइलाॅर्क सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुरानी मंडी स्थित गणपत सराय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पिछले 400 साल से उनके वंशज गुग्घा म्हाड़ी स्थित सरदार छड़ी की देख-रेख करते चले आ रहे है।म्हाड़ी पर हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी पर गुघाल मेला आयोजित किया जाता है। आरोप लगाया कि पिछले वर्ष प्रशासन द्वारा म्हाड़ी स्थित सरदार छड़ी पर आने वाले चढ़ावे पर विवाद किया था। उनके द्वारा इलाहाबाद न्यायालय में रिट दायर की गई थी, जिस पर न्यायालय ने शुरू के तीन दिन मेले के दौरान चढ़ने वाले चढ़ावे का हिसाब किताब रखने के लिए आदेशित किया था। बताया िकइस वर्ष मेला 8 अगस्त को आयोजित होना है। आरोप लगाया कि उससे पूर्व ही नगर निगम के कर्मचारियों ने 10 दिन पूर्व ही म्हाड़ी स्थल पर हस्तक्षेप शुरू कर दिया है। निगम द्वारा अपने गल्ले वहां रख उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि इस साल नगर निगम का म्हाड़ी पर आने वाले चढ़ावे से कोई मतलब नहीं हैै। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। यदि नगर निगम या कर्मचारियों द्वारा कोई बाधा पहुंचायी जाती है तो यह सीधे न्यायालय की अवमानना होगी। आरोप लगाया कि नगर निगम कर्मचारियों के व्यवहार से म्हाड़ी का माहौल खराब हो रहा है। वार्ता के दौरान उन्होंने न्यायलय में दाखिल की गई रिट याचिका की दिखाई। इस दौरान त्रिशला देवी पत्नी विनोद कुमार भी मौजूद रही।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web