• Home
  • >
  • अभद्र व्यवहार पर निगम में गरजे सफाई कर्मचारी
  • Label

अभद्र व्यवहार पर निगम में गरजे सफाई कर्मचारी

CityWeb News
Friday, 01 November 2019 05:08 PM
Views 546

Share this on your social media network

सिटी वेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। एक पार्षद द्वारा सफाई नायक के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने पर सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया। कर्मचारियों ने रोष जताते हुए निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और धरना शुरू कर दिया।
एक पार्षद द्वारा वरिष्ठ सफाई नायक सतीश आदिवाल के साथ किये गये अभद्र व्यवहार के आरोप में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा से जुडे़ सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर धरने के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक नगर का सफाई कार्य बंद रहेगा और उनकी धरना जारी रहेगा। धरने पर सफाई कर्मचारियों व लिपिक वर्ग के अलावा कवल दास चनालिया, राकेश कल्याण, चेतन चनयाने, दिनेश कल्याण, धीरज आजाद, राजकमल गहलोत, लक्ष्मण, श्रीमति सपना ठाकुर, राजकुमार वर्मा, सोनू घाघट, विकास, गफ्फार, अनवर, रोमी भगत, महेंद्र बेदी, अविनाशी लाल, सूरज पाल, मनमोहन सूद आदि भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web