• Home
  • >
  • दीपावली पर नयी छटा बिखेरेगा सहारनपुर
  • Label

दीपावली पर नयी छटा बिखेरेगा सहारनपुर

CityWeb News
Friday, 18 October 2019 05:41 PM
Views 559

Share this on your social media network

सहारनपुर। सहारनपुर में इस बार की दीपावली एक नए अंदाज में और खूबसूरत होगी। इस वर्ष नगर निगम ने सहारनपुर को जगमगाने की तैयारी की है। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष सहारनपुर को जगमाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इस बार कोर्ट रोड, हसनपुर चुंगी पर जबरदस्त लाइटिंग की जायेगी। पूरा कोर्ट रोड दीपावली पर एक अनुपम छटा के साथ लोगों के सामने होगा। उन्होंने बताया कि प्रयास ये है कि लोग इस क्षेत्र की सुंदरता को देखने आये। पेड़ों व खंभों पर तिरंगे की छटा बिखेरती लाइटे लगायी जायेगी। उन्होंने दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वे स्वयं भी अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर दीपावली पर खूबसूरत अंदाज में प्रकाश व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि पाश्र्वनाथ जैसी भव्य इमारतों पर भी यदि लाइट व्यवस्था होगी तो इससे शहर का सुंदर स्वरुप सामने आयेगा। नगरायुक्त ने दीपावली पर विभिन्न गिफ्ट आइटम के पैकिंग पेपर -गत्ते व अन्य सामग्री को इधर उधर न फेंक कर डस्टबिन में ही डालने की अपील की है । गौरतलब है किसहारनपुर स्मार्ट सिटी बनने की ओर बढ़ रहा है। सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्वच्छता अभियान के अतिरिक्त अतिक्रमण हटाने का अभियान भी शुरु किया गया है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web