• Home
  • >
  • सहारनपुर के खिलाड़ियों का उत्तराखंड में डंका
  • Label

सहारनपुर के खिलाड़ियों का उत्तराखंड में डंका

CityWeb News
Tuesday, 15 October 2019 04:48 PM
Views 633

Share this on your social media network

सहारनपुर। उत्तराखं में आयोजित सीबीएसई नोर्थ जोन-1 जूडो प्रतियोगिता से वापस लौटे खिलाड़ियों का डीएवी पब्लिक स्कूल मंे भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बेहट रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में जूडो खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने बताया कि 11 से 14 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड के काशीपुर में सीबीएसई नोर्थ जोन-1 जूड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में स्कूल के छह बालक व तीन बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता ममें कक्षा 11 के यश गौड ने अंडर 17-55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत हासिल किया। बालिका वर्ग में कक्षा सात की दाक्षी गुप्ता ने अंडर 14-45 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रजत जीतने वाले यश गौड का सीबीएसई राष्ट्रीय जूड़ो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। जूडो कोच प्रदीप कुमार की देखरेख में बालक व बालिकाओं ने अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सहित अनेक गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web