बीएम कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेशीय कुराश प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दूसरे नम्बर पर कानपुर के खिलाड़ी रहे। उत्तर प्रदेश कुराश संघ के सचिव व अंतर्राष्ट्रीय रैफरी विक्रान्त कश्यप् ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 जिलों से करीब 210 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ी हरियाणा के गुरूग्राम में राष्ट्रीय कुराश सब जूनियर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालक वर्ग के विभिन्न वर्गां में सुगन्ध यादव, अक्षत कुमार, मोहित शर्मा, अनुज कुमार, सजित कुमार, प्रिंस, शमशेर, आसिफ अंसरी, धु्रव, गौरव, नितिन गोसाई तथा बालिका वर्ग में कीर्ति चौहान, कृपा, मानवी, संजना, तनिष्का, रिवा, राधिका, वंदना, चित्रा ने अपने अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।