सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। एक तरफ जहां नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अनेक प्रदेशों में हिंसक प्रदर्शन किये जा रहे हैं, वहीं सहारनपुर में इसका कोई असर नहीं नजर आया। शुक्रवार को माना जा रहा था कि सीएएको लेकर जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जुमे की नमाज अदा कर सभी लोग शांतिपूर्वक अपने घर को चले गये। संवदेनशील माने जाने वाले घंटाघर, पूरे दिन की तरह सामान्य रहा। सुबह से रात तक दुकानें खुली रही। ट्रेफिक व्यवस्था भी सुचारू रहा। सहारनपुर में शांति व सौहार्द कायम रखने के लिए हिन्दु व मुस्लिम वर्ग के लोगों का काफी सहयोग रहा। दोनों ही वर्गाें के लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब पर कार्य किया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से सभी गणमान्य लोगों ने जनता से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।