• Home
  • >
  • सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की तिथियां घोषित, 16 को खरीदे जाएंगे पर्चें, 21 को होगी मतगणना
  • Label

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की तिथियां घोषित, 16 को खरीदे जाएंगे पर्चें, 21 को होगी मतगणना

CityWeb News
Saturday, 14 December 2019 04:16 PM
Views 583

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। दीवानी कचेहरी में आयोजित हुई बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक पर्चे खरीदे जा सकते हैं। 17 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। 18 दिसम्बर को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी होंगे। उन्होंने बताया कि दीवानी परिसर में चुनाव प्रचार के लिए 19 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक का समय मिलेगा। 20 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 21 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी और इसके बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे। बैठक के दौरान अक्षय मित्र वत्स, आशुतोष सहगल, प्रणय आदयान, सुधीर कुमार शर्मा व सुनील कुमार मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web