• Home
  • >
  • शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव, 85 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने किया मतदान
  • Label

शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव, 85 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने किया मतदान

CityWeb News
Friday, 20 December 2019 07:08 PM
Views 567

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान प्रगतिशील अधिकवक्ता मंच व बिशंभर सिंह गुट के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 85 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि बूथ एक पर 308, बूथ दो पर 319, बूथ तीन पर 299 व बूथ चार पर 279 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल 1421 मतदाताओं में से 1205 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। एक मत निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 दिसम्बर को सुबह 10 बजे मतगणना होगी और शाम चार बजे तक परिणाम घोषित हो जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web