सपा बैठक में भाजपा पर लगाया जनविरोधी होने का आरोप
एसएल कश्यप।
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चैधरी रूद्रसैन ने कहा के केन्द्र व उ0प्र0 की भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। किसानों व मजदूरों का उत्पीडन चरम सीमा पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव में जुटने के निर्देश दिए ताकि भाजपा को सबक सिखाया जा सके। चैधरी रूद्रसैन अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने का वायदा कर सत्ता में आयी भाजपा सरकार किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाना तो दूर अभी तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं करा पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को गंगोह में की गयी घोषणाओं को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि गंगोह में मुख्यमंत्री ने पुरानी घोषणाओं को दोहराने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आहवान किया ताकि सपा प्रत्याशी चैधरी इन्द्रसैन को रिकाॅर्ड मतों से विजयी बना सके। जसवीर वाल्मीकि,नवाब यादव, उदयवीर कश्यप ने कहा कि सपा सरकार ही किसान मजदूर पीडित शोषित वर्ग का भला कर सकती है। मांगेराम कश्यप,चैधरी अब्दुल गफूर, रमेश पंवार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में लागू की गयी योजनाओं का नाम बदलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि चैधरी प्रवीन बान्दूखेडी, सहदेव गुर्जर, अच्छन यादव, नुसरत साबरी, महजबी खान, अहतेशाम, जिन्दी गंगोह शबनान, हसीन कुरैशी, राजकुमार प्रधान, राजवीर यादव, वीरेन्द्र यादव, डा0 मंसूब, मौ0 शकील, इरशाद सलमानी, फिरोज अहमद, राजकुमार मनानी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।