• Home
  • >
  • एसपी ट्रेफिक विनीत भटनागर ने बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
  • Label

एसपी ट्रेफिक विनीत भटनागर ने बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

CityWeb News
Friday, 22 November 2019 04:44 PM
Views 612

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। रेलवे कॉलोनी स्थित सोफिया गर्ल्स हाॅयर सेकेंडरी स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी ट्रेफिक अपर्णा गुप्ता, ट्रेफिक इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चैहान एवं प्रधानाचार्या सिस्टर लूसी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ट्रेफिक विनीत भटनागर ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन जरूरी है। क्योंकि यातायात नियमों के पालन के अभाव में अनेक दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि जब तक ड्राइविंग लाइसेंस ना बने उन्हें दुपहिया वाहन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ट्रेफिक अपर्णा गुप्ता ने यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ छात्राओं को जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं को स्वयं को कभी भी निरीह,कमजोर नहीं समझना चाहिए। वास्तविकता यह है कि महिलाएं हर प्रकार से सक्षम व सशक्त हैं और किसी भी परिस्थिति का पूरे संयम तथा साहस का सामना कर सकती हैं। लिहाजा, उन्हें तमाम चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने की अपील की। छात्राओं को छेड़खानी होने तथा उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा 1090 पर शिकायत करने का आह्वान किया। ट्रेफिक इंस्पेक्टर तेज प्रताप द्वारा भी छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर लूसी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आभा सक्सैना व प्रीति गर्ग ने किया। इस अवसर पर अंशिका कुमार,श्वेता गुप्ता,निधि गुप्ता, इंद्रेश गांधी,संदीप त्यागी एवं जॉनी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web