• Home
  • >
  • एसपी सिटी ने करायी ‘भिक्षा नहीं शिक्षा’ की शपथ
  • Label

एसपी सिटी ने करायी ‘भिक्षा नहीं शिक्षा’ की शपथ

CityWeb News
Friday, 11 October 2019 07:18 PM
Views 776

Share this on your social media network

हरिद्वार। बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम आॅपरेशन मुक्ति की टीम ने आज दूसरे दिन स्थानीय एस.एम.जे.एन.यपी.जी. काॅलेज में ‘आपरेशन मुक्ति-भिक्षा नहीं शिक्षा’ का आयोजन किया गया। टीम के सदस्यों में एस.पी. सिटी सुश्री कमलेश उपाध्याय, सी.ओ. सिटी अभय कुमार सिंह, इंस्पेकटर पी.सी. मठवाल, सुश्री प्रतिभा, सब इंस्पेकटर विनोद कुमार, सुश्री रचना यएंटी ह्यूमन सैल, बैंक मित्रा राव सवन, सब इंस्पेकटर नंद किशोर ग्वाड़ी व सब इंस्पेकटर भवानी शंकर पंत के निर्देशन में मृणाली ग्रुप यअमिषा पोखिरिया द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर व छात्र-छात्राओं को स्टीकर देकर भिक्षावृत्ति निवारण के प्रति जागरूक किया गया। सर्वप्रथम एस.पी. सिटी द्वारा उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियो को ‘भिक्षा नहीं शिक्षा’ की शपथ भी दिलायी गयी।
सी.ओ. सिटी अभय कुमार सिंह ने कहा कि भिक्षा मांगने वाले बच्चों को पुलिस प्रशासन के प्रयास से अब शिक्षा दिलायी जायेगी। सरकारी ही नहीं अपितु अच्छे गैर सरकारी स्कूलों में भी भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा दिलायी जायेगी। दोबारा बच्चों से भिक्षा मंगवाने पर उनके माता-पिता के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। सी.ओ. सिटी ने कहा कि भिक्षा मांगने वाले बच्चो के माता-पिता को यह भी बताया जायेगा कि भिक्षा और शिक्षा में कितना अन्तर है, वर्तमान परिवेश में बच्चों के लिए शिक्षा कितनी आवश्यक है। हरिद्वार जनपद में यह ‘आपरेशन मुक्ति-भिक्षा नहीं शिक्षा’ अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। उन्होंने इस आॅपरेशन को सफल बनाने हेतु सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से अपील की।
काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘आॅपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं शिक्षा’ अपराधों की रोकथाम में भी सहायक होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मुहिम को और अधिक सफल बनाने में काॅलेज परिवार पुलिस प्रशासन के साथ है। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्ष्ठिाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर काॅलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किये गये जिसमें शादाब आलम, अनन्या भटनागर, मुकुल, देविका पंचोली, महिमा, पिंकी शर्मा, विवेक कुमार पूर्व छात्र, हिमांशी, निक्की शर्मा, कामना त्यागी, शिवानी त्यागी, परीचा त्यागी, मीता शर्मा, अनुष्का, गायत्री अलका, तथा नितेश वालिया शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, मोहन चन्द्र पांडे, आलोक कुमार, अशोक चैहान, अंकित अग्रवाल, श्रीमती पुनीता शर्मा, वैभव बत्रा, विनित सक्सेना, मोनू राम, सुशील राठौर आदि उपस्थित थे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web