जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। लालदास रोड स्थित बाड़ा लालद्वारा में वार्षिक गुरू दर्शन दीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधान अशोक अरोड़ा व महामंत्री राजेश कपूर ने दातारपुर गद्दी के पीठाधिश्वर ब्रह्मचारी संत रमेश दास का स्वागत किया। इस मौके पर संत रमेश दास ने श्रद्धालुओं को नामदान दिया। प्रवचन करते हुए संत रमेश दास ने कहा कि बाबा लाल दयाल जैसे सन्तों ने लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। कहा कि सदगुरू के बताये मार्ग पर चलकर ही मनुष्य सुखी हो सकता है। मनमोहन लूथरा, प्रदीप सूरी व अशोक गुजराल ने संत रमेश दास को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पूजा कपूर, विनोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, रिंकू लूथरा, मोनिका कालरा, पवन अवस्थी, राज कपूर, मनीष आनन्द, लाडी भाटिया, प्रमोद भाटिया, अशोक भाटिया आदि मौजूद रहे।