सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। मिशन कम्पाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में रोटरी क्लब सहारनपुर मिड टाउन की ओर से मेघा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप के चेयरमैन बलजीत सिंह चावला ने कहा कि सबसे पहले वह ब्लड डोनेशन कैंप को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहारनपुर की जनता का धन्यवाद करना चाहते हैं। वह गर्व से कह सकते हैं कि अब सहारनपुर में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु खून की कमी से नहीं होगी। मेघा ब्लड कैंप के बारे में रोटरी सदस्य तेजस्वी ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल फादर थारसिस के नेतृत्व में लगा यह कैंप एक रिकाॅर्ड बनाएगा। सहारनपुर में इससे बड़ा कैंप आज तक नहीं लगा होगा। इस दौरान रोटरी क्लब के चेयरमैन शिव अरोड़ा, सचिव राजीव धारिया, कोषाध्यक्ष अरूण सिड़ाना आदि का सहयोग रहा।