सरसावा। सरसावा के ग्राम कुतुबपुर में बूथ अध्यक्ष निशान्त चौहान के आवास पर नव सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बूथ अध्यक्ष निशान्त चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मे नव सदस्यता अभियान के बारे मे विचार विमर्श किया गया। बैठक में ओंकार सैनी सदस्यता प्रभारी देहात मंडल सरसावा भाजपा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसरथ राणा, देहात मंडल उपाध्यक्ष अनुज बंसल ,मंडल महामन्त्री किसान मोर्चो रणदीप सिह ,ब्रजपाल चौहान, राकेश चौहान ,श्याम सिंह राणा ,सेक्टर प्रभारी सतेन्द्र राणा ,रवि राणा ,मेघश्याम शर्मा ,सतपाल ,उपदेश राणा ,रोहित उपाध्याय, राजन शर्मा मंडल महामन्त्री देहात सरसावा भाजपा एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।