सहारनपुर। प्रेरणा सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया गया। संस्थान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूनम यादव ने कहा कि दीपावली के त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। त्योहार हमें एक दूसरे से जोड़ते हैं। इसी मर्यादा को हमेशा बनाये रखना चाहिए। उन्होंने दीपावली को पटाखा मुक्त मनाने का आह्वान किया। कहा कि दीपावली पर अधिक से अधिक मिट्टी के दीये जलायें और प्रकाशमय दीपावली मनाएं। कार्यक्रम में प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूजा, आरती भारद्वाज, दीपा सिमरन, साक्षी, मानसी, सिमरन चैहान, आस्था, मीनाक्षी, शिवानी, वैशाली आदि मौजूद रहे।