एसएल कश्यप।
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया अम्बेडकर द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। घोघरेकी रोड स्थित पंचवटी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन सचिव डीके गुप्ता, उत्तरी भारत उपाध्यक्ष लता रानी सहरावत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चैधरी खेमराज सिंह रहे। संचालन प्रदेश महासचिव विजयपाल सिंह ने किया। इस मौके पर बसपा व सपा छोड़कर आये अनेक पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया अम्बेडकर मजबूती के साथ लडेगी। इसकी तैयारियां आज से ही शुरू कर देनी है। पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को पार्टी की जनहितेषी नीतियों को बताया जाएगा। लता रानी सहरावत ने कहा कि यह पार्टी बाबा साहब की पार्टी है। उनके आदर्शाें को अपनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी हित में कार्य करते हुए इसके जनाधार को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर अजित गौतम, कर्म सिंह, सविता सुमन, उमर सलमानी, भूपेंद्र प्रधान, नरेंद्र, सहेंद्र, आनन्द कुमार आदि मौजूद रहे।