सिटीवेब/शिवानी शर्मा।
सहारनपुर। दिल्ली रोड की साउथ सिटी मैदान में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम का पूर्णाहुति यज्ञ व कन्या पूजन के साथ समापन हो गया। प्रभु जी परिवार की ओर से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के तहत अनेक यजमानों ने विद्वान पंडितों के तिलक व कन्याओं का पूजन किया गया। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से साउथ सिटी मैदान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना ही प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। शनिवार को 12 कन्याओं के विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ था।