• Home
  • >
  • ईनामी बदमाश ढे़र, दो पुलिसकर्मी घायल
  • Label

ईनामी बदमाश ढे़र, दो पुलिसकर्मी घायल

CityWeb News
Saturday, 10 August 2019 03:56 PM
Views 700

Share this on your social media network

सहारनपुर। चैकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में एक इनामी बदमाश हाफिज ढ़ेर हो गया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड के दौरान दो पुलिकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि रुटीन चैकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र में पुलिस संदिग्ध वाहनो की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान चिलकाना पुलिस द्वारा बाइक सवार दो अज्ञात को रूकने का इशारा किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। पीछा कर बदमाशो को कोतवाली पुलिस ने घेर लिया। वहॉ मुठभेड के दौरान एक बदमाश हाफिज को गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश भाग गया। मुठभेड में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गये। तीनो को उपचार के लिए अस्पताल मे भती करवाया गया। जहॉ डाक्टरो ने बदमाश हाफिज को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चरथावल पुलिस द्वारा हाफिज पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। उस पर दर्जनों मुकदमे और हिस्ट्रीशीटर पर था। हत्या के मामले में भी जेल जा चुका था।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web