• Home
  • >
  • पढो सहारनपुर बढो सहारनपुर अभियान की हुई शुरूआत
  • Label

पढो सहारनपुर बढो सहारनपुर अभियान की हुई शुरूआत

CityWeb News
Friday, 01 November 2019 05:11 PM
Views 620

Share this on your social media network

सिटी वेब/सुदर्शन कपटियाल।
सहारनपुर। बच्चों में पढ़ने की प्रवृत्ति विकसित करने के उद्देश्य से पढ़ो सहारनपुर बढ़ो सहारनपुर अभियान की शुरुआत की गई।
दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में आयोजित अभियान का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार , डिप्टी कलेक्टर दीप्ति देव, नगराधीश डॉ पंकज वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र सिंह, पाइनवुड के प्रधानाचार्य संजीव जैन सुधीर कुमार जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुस्तकें सामाजिक ताने-बाने का प्रतिनिधित्व करती है और पढ़ना हमारी संस्कृति का हिस्सा है ,जिसे संजोए रखना हम सब का कर्तव्य है, हम पढ़ेंगे तो हमारे बच्चे भी पढ़ेंगे आवश्यकता उनमें इस प्रवृत्ति को विकसित करने की है। नगराधीश डॉ पंकज वर्मा व अपर जिलाधिकारी वित्त विनोद कुमार ने कहा कि हम स्वाध्याय व अध्धापन की ओर लौट रहे हैं। जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इस दौरान सरस्वती विहार सीनियर शाखा श्रीमती मंजू जैन, दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्य डॉ पूजा मलिक, सोफिया स्कूल के वरिष्ठ सहायक संदीप त्यागी, श्रीमती अनीता समेत जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web