सहारनपुर। आपसी सौहार्द व खुशियों का त्योहार दीपावली की चमक स्कूलों में दिखाई दे रही है। दीपावाली के उपलक्ष्य में गागलहेड़ी स्थित हरी काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अनेक रंग-बिरंगे एवं आकर्षक रंगोलियां बनाकर आगंतुकों को प्रभावित किया। इस मौके पर काॅलेज के चेयरमैन मोहित चैधरी ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुशियों के इस त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। रोशनी के त्योहार को दीयों से जगमग करें। पटाखों से दूरी बनायें। उन्होंने रंगोली प्रतियोगिता के विजयी आसिफ सैफी, युगम शर्मा, आफरीन चाँद, विकास व विवेक को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। डायरेक्टर लोकेश शर्मा ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया।