सिटी वेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। स्वच्छ भारत अभियान श्रृंखला के तहत स्पिक मैके एवं जिला प्रशासन सहारनपुर के संयुक्त तत्वाधान में पद्म विभूषण पंडित राजन-साजन मिश्रा द्वारा हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया गया। जनमंच सभागार में प्रस्तुत आयोजित कार्यक्रम में गुरु राजन मिश्रा ने कहा कि शास्त्रीय संगीत केवल मनोरंजन के लिए नही है। यह पूजा है।उन्होंने बच्चो को शास्त्रीय संगीत को सुनने का तरीका बताया। रागों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संगीत सबके मन मे बसता है। पहली प्रस्तुति में राग बैरागी भैरव और दूसरी प्रस्तुति में उन्ही द्वारा रचित माँ शारदे जगत जननी सुनाया। अंतिम प्रस्तुति में डीएम आलोक पांडे ने उनकी सुर संगम फिल्म के गीत की फरमाइश पर मिश्रा बंधुओ ने फिल्म का गीत सुनाया। उनके साथ तबले पर विनीत व्यास, हारमोनियम पर सुमित मिश्रा, तानपुरे पर राजा एवं अमन शर्मा ने संगत की। इस अवसर पर कमिश्नर संजय कुमार, ने प्लास्टिक मुक्त सहारनपुर बनने के लिए जागरुका किया। कार्यक्रम में जॉइंट डारेक्टर एजुकेशन आरपी शर्मा ,जय शर्मा, अनुराग सेठ उपस्तित थे ।