• Home
  • >
  • हाईकमान पर बरसे मृगांका समर्थक
  • Label

हाईकमान पर बरसे मृगांका समर्थक

CityWeb News
Sunday, 24 March 2019 06:50 PM
Views 425

Share this on your social media network

पंचायत में 11 सदस्यीय कमेटी गठित
षड्यंत्रकारियों के इशारे पर कटा टिकट: मृगांका सिंह
कैराना। दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी न बनाये जाने से आहत एवं आक्रोशित समर्थकों ने रविवार को मायापुर फार्म हाउस स्थित उनके आवास पर महापंचायत आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली। महापंचायत में बोल रहे वक्ताओं ने पार्टी के ही कुछ विरोधी नेताओं पर षड्यंत्र के तहत मृगांका सिंह की राजनीतिक हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। पंचायत के मध्य पहुँची मृगांका सिंह ने स्वयं को पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए हाईकमान के फैंसले को ससम्मान स्वीकार करने की बात कही।
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर मचे घमासान के बीच स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के कैराना स्थित मायापुर फार्म हाउस पर रविवार को पार्टी फैंसले से नाराज मृगांका सिंह के समर्थकों द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया। लगभग सवा बारह बजे पंचायत के बीच पहुंची मृगांका सिंह ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए अपनी बात की शुरूआत की। उन्होंने ऐन वक्त पर अपना टिकट न होने को एक षड्यंत्र करार दिया। मृगांका सिंह ने पार्टी के अंदर मौजूद कुछ षड्यंत्रकारी नेताओं पर इशारों ही इशारों में जमकर निशाना साधा।
उन्होंने महापंचायत में मौजूद समर्थकों व कार्यकर्ताओं को रुंधे गले से संबोधित करते हुए कहा कि आप सब मेरा मनोबल बढ़ाने के लिए यहां आए हैं। आपका आभार व्यक्त करने के लिए दस जन्म भी कम है। वही मृगांका सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर बोलते हुए कहा कि अगर आपकी भावनाओं को पार्टी नेतृत्व पहले ही जान पाता तो आज परिस्थिति अलग होती। मैंने भी बाबूजी की तरह आपकी सेवा करने का संकल्प लिया है। कुछ ताकते मुझे घर बैठाना चाहती है। अब आप सब जो फैंसला लेंगे वह मैं मानूंगी। साथ ही कहा कि पार्टी मेरा परिवार है पार्टी में कार्यकर्ता की हैसियत से ही वह पार्टी में है। जिस प्रकार आज आपने मुझे धैर्य बंधाया है अवसर आने पर उसे ऋण के रूप में चुकाऊंगी। पंचायत में जो वरिष्ठ बैठे हैं वह जिस रास्ते पर कहेंगे मैं उसी रास्ते पर चलूंगी। मेरे लिए ज्यादा दुखी ना हो आप संगठित रहे।
गठित की गई ग्यारह सदस्यीय कमेटी
वही महापंचायत के आह्वान पर ग्यारह सदस्यीय एक कमेटी गठित की गई और मृगांका सिंह के कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने या न लड़ने का निर्णय कमेटी पर छोड़ दिया गया था। बंद कमरे में मंत्रणा करने के बाद कमेटी के सदस्य वीरेन्द्र मलिक ने लोगों के बीच आकर कहा कि कहा कि मीडिया के माध्यम से पार्टी हाईकमान तक मामला पहुंच गया है, कल तक अगर पार्टी कैराना लोकसभा का भाजपा से मृगांका सिंह को टिकट देती है तो ठीक है वरना मृगांका सिंह जैसे कहेगी वैसे सब को बता दिया जाएगा।
कमेटी में ये रहे शामिल
पंचायत के आह्वान पर गठित कमेटी में वीरेंद्र मलिक, चौ. सुक्रमपाल, जगरोशन प्रधान, सतपाल प्रधान, जगपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, मनोज चौधरी, शराफत खान, सुरता कश्यप, गुरदास सैनी, कंवरपाल ऐरटी शामिल रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web