• Home
  • >
  • राहुल गांधी ने अमेठी से दाखिल किया नामांकन, प्रियंका-सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा रहे मौजूद
  • Label

राहुल गांधी ने अमेठी से दाखिल किया नामांकन, प्रियंका-सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा रहे मौजूद

CityWeb News
Wednesday, 10 April 2019 10:39 PM
Views 325

Share this on your social media network

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन भरा। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी से पर्चा भरने से पहले बहन प्रियंका गांधी औ उनके परिवार के साथ तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। राहुल गांधी के नामांकन से पहले उनकी मां सोनिया गांधी सहित पूरा परिवार अमेठी में मौजूद था। इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। मुंशीगंज से शुरू हुये रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जमा है। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा है। महिलाएं घर से छज्जों से फूलों की बारिश कर रही हैं। भारी गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस गांधी के काफिले के साथ चल रहा है। कांग्रेस के गढ़ में गांधी का मुकाबला भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। राहुल ने केरल के वायनाड से भी नामांकन भरा है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कल गुरुवार को अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। जबकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी कल अपना पर्चा रायबरेली से दाखिल करेंगी।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web