सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि देवबंद से इस्लाम की जो कट्टरपंथी व्याख्या हो रही है। वो तालिबान का समर्थन करती है। मैं मानता हूं कि देवबंद से आतंकी विचारधारा को समर्थन मिलता है।
सांगठनिक प्रवास पर सहारनपुर पहुंचे विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने हरि मंदिर आवास विकास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस्लाम की जो कट्टरपंथी व्याख्या दारुल उलूम देवबंद से हो रही है। वो चिंता का विषय है। जो पुरुष और महिला के एक साथ बैठने के खिलाफ फतवा देती है। जो विश्व शांति के लिए भी खतरा है। इसकी चिंता पूरे समाज को यहां तक कि मुसलमानों को भी करनी चाहिए। लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या पर विहिप नेता ने कहा कि उन्हे मीडिया के कैमरों के सामने मारने की धमकी दी गई थी और मारने वाले को 51 लाख का इनाम देने की भी घोषणा की गई थी। कमलेश तिवारी को कट्टरपंथियों की ओर से खतरा था, लेकिन इसके बावजूद उन्हे पर्याप्त सुरक्षा क्यो उपलब्ध नहीं कराई गई। जिन अफसरों की ये जिम्मेदारी थी। उनसे चूक हुई है। सरकार को जांच कर उन्हे दंड़ित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन कारणों से कमलेश तिवारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। वे कारण भारत के संविधान में दी गई अभिव्यक्ति की आजादी और संविधान पर हमला है। इस षडयंत्र की जड़ों तक खोज होनी चाहिए। हम अपेक्षा करेंगे कि सरकार सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हे जल्द से जल्द दंड़ित कराए। अयोध्या मामले पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। राम मंदिर के पक्ष में जो तथ्य रखे गए, वो ठीक है। प्रमाण पुष्ठ है। हम विजय की अपेक्षा करते हैं।