सुरेंद्र अरोड़ा
अंबेहटा। नगर के एक मात्र राशन डीलर की मनमर्जी के चलते उपभोक्ताओ को राशन नहीं मिल रहा है। राशन नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। शुक्रवार को उपभोक्ताओं की भीड़ ने राशन डीलर को राशन देने के लिए कहा, लेकिन राशन डीलर उपभोक्ताओ को चकमा देकर दुकान का ताला लगाकर फरार हो गया। राशन की दुकान के बाहर भीड़ ने जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा डीलर की अपनी मर्जी के मुताबिक राशन की दुकान खोलता है। जिसके चलते समय से राशन नहीं मिल पा रहा। साथ ही उपभोक्ताओं ने डीलर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में एक मात्र यही राशन डीलर है। कुछ अन्य डीपू भी इस राशन डीलर से अटैच किये गये हैं। दो दो महीने राशन नही मिलता। उपभोक्ताओं को भारी समस्या का सामना करना पड रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अफजाल ,मुस्तकीम, शहजाद, गुलजार कुरैशी, जीवनी, सादिक अंसारी, हैदर कुरैशी, कलीम अंसारी, बैगम, इमराना ,हासिम आदि ने प्रशासन से अन्य राशन डीपू आवंटित करने व राशन सुचारू रूप से आवंटित करने की मांग की है। आपूर्ति विभाग के इस्पेक्टर दीपाकर शर्मा ने कहा कि तकनीकी खराबी होने के कारण मशीन नहीं चल पाई है। जिसके कारण राशन वितरित नहीं हो पाया है। कल से सुचारू रूप से राशन वितरित किया जाएगा। राशन 25 अगस्त तक वितरित किया जाएगा। उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी