बीएम कश्यप।
सहारनपुर। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का विस्तार महानगर स्तर पर किया गया। प्रचार प्रसार के लिए पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी नीरज माहेश्वरी व महानगर अध्यक्ष अनुपम गुप्ता द्वारा महानगर टीम की घोषणा की गई। कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री की जनकल्याण योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम मे भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नीरज महेशवरी, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित गगनेजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पार्षद ज्योति गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, अमन शर्मा, अन्तरिक्ष अरोड़ा, सुमित जैन, सन्नी अरोड़ा, अंकुर शर्मा, रेनू सैनी, आकाश अग्रवाल, भरत कोहली, शुभम गोयल आदि उपस्थित रहे।