राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। रामनवमी पर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का वीणा स्थानों पर हुआ जोरदार अभिनंदन किया गया। खलासी लाइन के दुर्गापुरी में स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर समिति हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंशापूर्ण हनुमानजी की मुख्य मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली शोभा यात्रा दुर्गापुरी से आरंभ होकर चुना भट्टी खलासी लाइन गोपाल मंदिर होते हुए वापस मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पार्षद यशपाल पुंडीर कमल भनोट समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भव्य अभिनंदन किया हनुमान जी के विशालकाय स्वरूप सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से समाजसेवी मनमोहन जुनेजा ,विनोद जैन, अमरदीप जैन ,साहब सिंह ,कमल भनोट ,पार्षद यशपाल सिंह पुंडीर, बसंत सिंह ,मनप्रीत सिंह, सलीम अहमद ,बाबर अली ,राजेंद्र सिंह ,जय कुमार मंडल दुर्गा सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग रहा।