सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। विकास खंड मुजफरबाद में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति लखनऊ उ०प्र० के तत्वधान में गेट मीटिंग की गई। मीटिंग में हैदराबाद दुष्कर्म हत्या कांड के संबंध में पदाधिकारियों एव उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने डॉ प्रियंका रेड्डी की हत्या एवं दुष्कर्म के विरोध में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रामनाथ सिंह एव विवेक कुमार संघ ब्लॉक इंचार्ज ने कहा कि डॉ प्रियंका रेडी महिला पशु चिकित्सक की चार दरिंदों ने दुष्कर्म कर हत्या की है हम इस जघन्य कांड की निंदा करते हैं तथा चारों हत्यारों को मौत की सजा दी जाये। इसके लिए सरकार को सख्त कानून बनाकर मृत्यु दंड दिया जाये इससे मानवता तार-तार हो गई है। दानिश सिद्दीकी जिला मंत्री ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि दरिंदो को कड़ी से कड़ी सजा देकर प्रियंका रेड्डी के परिजनों को न्याय दिलाया जाये। मनीष दत्त एडीओ उद्योग एवं सेवा ने कहा कि हैदराबाद दुष्कर्म के अपराधियों को फांसी दी जाये हम केंद्र सरकार से महिलाओं की सुरक्षा की मांग करते है तथा सख्त कानून बनाकर हत्यारों को मौत की सजा दी जाने की अपील करते है।