• Home
  • >
  • प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी पर बोला हमला
  • Label

प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी पर बोला हमला

CityWeb News
Wednesday, 18 December 2019 07:28 PM
Views 524

Share this on your social media network

पाकुड़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने झारखंड के पाकुड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर लोगों के बीच फूट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, श्मोदी जी देश की सच्चाइयों पर नहीं बोलते। अगर बोलते हैं, तो बहाने मारते हैं। जैसे स्कूल में फेल होने पर बच्चा बहाने मारता है, मोदी जी भी वैसे ही बहाने मारते हैं। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि हर तरह से फेल प्रधानमंत्री सिर्फ फूट डालना चाहते हैं। जब अर्थव्यवस्था की विफलता की चर्चा हुई, तो इन्होंने लोगों को बांटने का काम किया। उन्होंने कहा, आज देश के हर कोने में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। यूपी में बीजेपी के ही विधायक ने एक महिला का बलात्कार किया। बीजेपी सरकार कुछ नहीं बोली, बल्कि उस विधायक की रक्षा की। उन्होंने कहा, बीजेपी के राज में आज प्याज 150 किलो में मिल रहा है। पेट्रोल, डीजल, दाल, आटा, फोन का डाटा सब महंगा हो गया है।लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह आपकी मां और मिट्टी का चुनाव है। रैली में अपने संबोधन के दौरान प्रियंका ने दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब छात्रों ने आवाज उठाई, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ अब देशभर में छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।श् उन्होंने कहा, श्यह चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तित्व का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं, लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web