सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। अखिल भारतीय प्राइवेट आईटीआई वैलफैयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अशोक मलिक के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री कौशल विकास मंत्रालय श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अशोक मलिक ने बताया कि विगत आठ माह से आईटीआई के छात्रां की परीक्षा परिणाम नहीं आया है। प्रमोटिड छात्रों को समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति देने का प्रावधान है। जिसका पोर्टल पर भी आॅप्शन है। उसके बावजूद भी निदेशक समाज कल्याण उत्तर प्रदेश बालकृष्ण त्रिपाठी ने तुगलकी फरमान जारी कर छात्रों के छात्रवृत्ति फार्माें को रिजेक्ट कर उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जा सकता है। यह तुगलकी फरमान करीब चार लाख गरीब बच्चों पर उनके परिवारों पर कुठाराघात साबित हो रहा है। वह आगामी परीक्षा से भी वंचित रह जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में दिलनवाज खान, सलामत खान, मनोज चैधरी, पंकज कुनाल, विक्रांत सैनी, चंद्रपाल पप्पू, समीर मलिक, विजय माकन, प्रमोद राठौर आदि मौजूद रहे।