सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। विश्व हिंदू महासंघ के महानगर अध्यक्ष बृजेश प्रजापति की ओर से एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहुंचे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष व राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का भव्य स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि हमारे केंद्र और राज्य कि सरकार सबका साथ.सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर बताया कि राम मंदिर का फैसला लोगों की भावनाओं का फैसला है। जिसका हम सम्मान करते हैं।