एसएल कश्यप।
सहारनपुर। यूपी सरकार पर दमनकारी व जनविरोधी कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आह्वान पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव चैधरी नीरपाल सिंह एवं जिलाध्यक्ष तारिक गुड्डू के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा। इस मौके पर चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण किसान, मजदूर, गरीब, मजलूम परेशान है। चीनी मिलों पर किसानों का 17 हजार करोड़ रूपये बकाया है। मौहम्मद तारिक गुड्डू ने मोटर वाहन कानून व बिजली की बढ़ी दरों को वापस करने की मांग की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती शर्मा ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के लिए सरकार को कोसा। प्रदर्शनकारियों में सुरेश त्यागी, राजकुमार, अक्षय गुर्जर, चैधरी राजकुमार, मौहम्मद सलीम, मौहम्मद इस्लाम, कौसर जहां, सुनीता, शिखा आदि मौजूद रहे।