सहारनपुर। वाल्मीकि मन्दिर सेवा समिति आदर्श भारत सहारनपुर की और से पावन बाल्मीकि प्रकट दिवस पर सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। बाल्मीकि मन्दिर नन्दपुरी कालोनी से शुरू होकर प्रभात फेरी शुगर मिल, आनन्द नगर, जय प्रभा नगर, खुर्जामिल कालोनी , कमेला कालोनी, रेलवे स्टेशन मन्दिर, शारदा नगर ,शारदा नगर, इन्द्रा कालोनी होते हुए नन्द नगरी मन्दिर पर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी का जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान वीर संजय, वीर प्रेम, वीर विनोद, वीर रोहित मेघनाद,वीर सन्दीप केसला,वीर सुनील कुमार,वीर विक्रम सूद ,वीर अक्षय कुमार,वीर विनोद बिरला,वीर दीपक चन्डालिया,वीर वेदपाल जी,वीर सागर आदिवासी,वीर निखिल,वीर अमन,वीर शिवा,वीर वैभव आदि मौजूद रहे।