• Home
  • >
  • जनता गठबंधन के पक्ष में करेगी मतदान : फिरोज आफताब
  • Label

जनता गठबंधन के पक्ष में करेगी मतदान : फिरोज आफताब

CityWeb News
Tuesday, 02 April 2019 10:18 PM
Views 582

Share this on your social media network

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरोज आफताब ने कहा कि जनता से वायदे कर उन्हें भूलने वाली भाजपा को जनता लोकसभा चुनाव में भूल जायेगी और गठबंधन भाजपा की केंद्र में सरकार नहीं बनने देगा। गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान जनता की पहली पसंद बने है।
फिरोज आफताब ने यह बात मौहल्ला काजी में बसपा, सपा, रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पांच साल तक भाजपा ने आम जनता को भुलाकर केवल सत्ता का मजा लिया। अब जनता विकास के बारे में पूछ रही है तो वह जुमलेबाजी पर उतर आये है। जनता भाजपा को समझ गई है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान जनता की पहली पसंद बने है। पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा कि जनता इस बार गठबंधन के पक्ष में ही मतदान करेगी और हाजी फजलुर्रहमान भारी मतों से जीतकर सांसद बनेंगे।
नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा के लिये संविधान नहीं बल्कि आरएसएस की प्रतिबधता सर्वोपरि है। आरएसएस छल और छदम के सहारे चलता है और समाजवादी पार्टी वायदे पर अमल करती है। सच्चे समाजवादी ही परिवर्तन के वाहक बनते है और गठबंधन केंद्र में भी सत्ता परिवर्तन का वाहक बनेगा।
हाजी तसलीम ने कहा कि भाजपा इस बार केंद्र की सत्ता में नहीं आने वाली है। गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता बडी भाजपा और छोटी भाजपा को जड से उखाड फेंकने का काम करें। पूर्व मंत्री असदुल्ला अजमेरी ने कहा भाजपा का विरोध इसलिये हो रहा है, क्योंकि वह विघटनकारी नीतियों को विस्तार देती है। सामाजिक सदभाव को नष्ट कर विकास की राहे बंद करती है। नोटबंदी और जीएसटी ने घरेलू अर्थव्यवस्था के साथ व्यापारिक प्रगति को बाधित कर दिया है। युवा नेता उस्मान मुखिया ने कहा कि जुमलेबाजी के दम पर भाजपा सत्ता में आने का ख्वाब देख रही है, लेकिन उसका यह ख्वाब अब पूरा नहीं होगा। प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान के भतीजे सैफ अली ने नौजवानों को बेरोजगारी के फंदे में फंसाकर उनके भविष्य से भाजपा खेल रही है। सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली भाजपा बेरोजगारी पर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं करती।
सभा को बसपा महानगर अध्यक्ष फैजानुर्रहमान, प्रताप सिंह, फरहाद गाडा, अब्दुल गफूर, पार्षद फजलुर्रहमान, नौशाद राजा, मंसूर बदर, शहजाद अहमद, फुरकाना चौधरी, शहजाद, आसिफ, सईद अहमद सिद्दीकी, अहसान, नूर आलम, औसाफ गुडडू, हाजी गुलशेर, इमरान सैफी, रिजवान जोगी, अमजद इरशाद ने भी हाजी फजलुर्रहमान को जिताने का आहवान किया। इस दौरान साजिद चौधरी, मुस्तकीम राणा, नसीब खान, चौ.आलिम बख्श, कासिफ अल्वी, गुलजार कुरैशी, नुसरत साबरी, जमाल साबरी, राव महबूब, फहाद सलीम, नूनी, रिहान सैफी, रिहान खान, कलीम मलिक, अजीम मलिक, अब्दुल खालिक, यामीन आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web