एसएल कश्यप।
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौश्रान पुलिस ने दो बाइक चोर गिरफ्तार किये हैं। थाना प्रभारी कोतवाली मंडी पुलिस के कुशल निर्देशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक रघुराज सिंह व उप निरीक्षक राम स्नेही व हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी, दिलशाद, विजयवीर तथा कांस्टेबल शाहरून हसन, रोबिन ढाका द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पकडे़ गये सतीश व नावेद ने बताया कि वह क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी किया करते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 2 मोटरसाईकिल व 2 स्कूली बरामद की। पुलिस आरोपियों से अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।