सिटीवेब/सुरेंद्र अरोड़ा।
अम्बेहटा। अम्बेहटा के जीजीआईसी के बच्चों को आज थाना नकुड़ में को अपराध तथा उसकी रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। नकुड़ थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ होने वाली छेडछाड, बाल अपराध, बाल यौन शोषण, व अन्य उत्पीडन के बारे में बताया। उन्होनें कहा कि अपराध के स्थान पर खडे अन्य व्यक्ति या पीडित पुलिस सेवा 112 को डाॅयल कर सकते है। महिला सम्मान प्रकोष्ठ 1090, फायर सेवा 102, एंबुलेंस 108 पर काॅल कर सकते है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त जाएगा।