पिछले 9 अक्टुबअर की रात्रि हुई थी घटना
अरविंद सिसौदिया।
नानौता। थाना पुलिस ने करीब एक माह पूर्व अपने छोटे सगे भाई के मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अपने सगे छोटे भाई इकराम की पीट-पीटकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी असलम पुत्र खैराती को मय आलाकत्ल के साथ थाना एसआई जितेन्द्र राणा ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि कत्ल में शामिल उसकी पत्नि मुन्नी देवी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
क्या था पूरा मामला -
इकराम और असलम पुत्रगण दो भाई थे। जिनमें असलम बडा था। दोनो ही भाई नगर के ही एक जमींदार परिवार में मजदूरी करते थे, और एक ही मकान परिसर में अपनी पत्नियों व बच्चों के साथ रहते थे। अक्सर दोनो भाईयों में पारिवारिक कलह बना रहता था। गत 9 अक्टुबर की रात्रि करीब 8ः30 दोनो भाईयो के बीच विवाद इतना बढा कि बडे भाई असलम व उसकी पत्नि द्वारा छोटे भाई इकराम को पीट-पीटकर हत्या कर डाली। इस संबध में मृतक फरीदुद्दीन के ससुर द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।