• Home
  • >
  • भीम आर्मी के भारत बंद के आह्वान पर चप्पे-चप्पे पर लगाई गई पुलिस फोर्स
  • Label

भीम आर्मी के भारत बंद के आह्वान पर चप्पे-चप्पे पर लगाई गई पुलिस फोर्स

CityWeb News
Sunday, 23 February 2020 06:29 PM
Views 873

Share this on your social media network

सिटीवेब/अनुप धीमान।
सहारनपुर। रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के आह्वान पर संविधान और आरक्षण के साथ छेड़छाड़ के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था। बंद के आह्वान केा लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। बंद के आह्वान पर भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ता हकीकतनगर मैदान में इक्ठठे हुए और जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। जय भीम, जय भीम के नारेबाजी के बीच जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने भारत बंद आंदोलन के लिए प्रदर्शन की अनुमति मांगने वाले भीम आर्मी पदाधिकारियों को चेताया कि अगर जबरन किसी भी व्यापारी से प्रतिष्ठान बंद करने के लिए कहा गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंद के आह्वान को देखते हुए प्रशासन ने भी जिलेभर में फोर्स लगा दी है। खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है और पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस बल रिजर्व कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारी ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट तक आने की अनुमति मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या के आधार पर ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने प्रोन्नति में आरक्षण खत्म किए जाने के विरोध में 23 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। इसमें ब्।। का विरोध भी शामिल है। पिछले करीब एक माह से सोशल मीडिया पर इसके लिए भीम आर्मी पदाधिकारी अलग-अलग राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। लोगों से बन्द को सफल बनाने की अपील की जा रही हैं। गांव गांव जाकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में पहुंचने की अपील की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस को खुफिया तंत्र से यह जानकारी भी भी मिली है कि भारत बंद आंदोलन में सहारनपुर में भी भारी भीड़ उमड़ सकती है। भीड़ धरना स्थल से कोर्ट रोड की ओर जा सकती है। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है और फोर्स को पुलिस लाइन में रिजर्व कर लिया गया है। सहारनपुर जिले को अलग-अलग सेक्टरों में बांट दिया गया है और पुलिस अफसरों के साथ-साथ प्रशासनिक अफसरों की भी ड्यूटियां भी लगाई गई है। मुख्य रूप से सहारनपुर, गंगोह, बिहारीगढ़ बेहट और देवबंद में फोर्स लगाया गया है। पड़ोसी राज्य और शहरों से भी आंदोलनकारियों के पहुंचने की आशंका है इसको देखते हुए हरियाणा और उत्तराखंड बॉर्डर पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web