सिटीवेब/सुरेंद्र अरोड़ा।
सहारनपुर। थाना नकुड़ के मेन बाजार कस्बा नकुड़ से उप निरीक्षक बलराम सिंह द्वारा कांस्टेबल रिंकू यादव द्वारा एक आरोपी दिलशाद निवासी नकुड़ को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पैन, गत्ता, पर्चा सट्टा एवं 620 रूपये नगद के गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थाना नकुड़ चैकी प्रभारी अम्बेहटापीर ने उप निरीक्षक दिनेश कुमार आदि सहित एक आरोपी इस्तकार निवासी नकुड़ को ग्राम घाटमपुर से छापुर वाले रास्ते से आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।