सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देर रात पुलिस ने अभियान चलाकर 58 वांटेड व वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा वांछित एवं वारन्टियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तों में सबसे ज्यादा थाना गंगोह पर 9 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये गये, जबकि थाना सरसावा 3, कोतवाली देहात 2, फतेहपुर 1, नागल 1, बेहट 1 व बिहारीगढ पर 1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। इसके अलावा वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सबसे ज्यादा थाना बडगांव 7, गंगोह 6 वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार किये गये, जबकि थाना फतेहपुर 4, कुतुबशेर 3, देवबन्द 3, रामपुर मनिहारान 3, कोतवाली नगर 2, कोतवाली देहात 2, नागल 2, सरसावा 2, बिहारीगढ 2, मण्डी 1, गागलहेड़ी 1, नकुड़ 1, नानौता पर 1 वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। इस प्रकार जनपद पुलिस द्वारा 40 वारन्टी व 18 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये गये हैं।